सतना के भाजपा प्रत्यााशी गणेश सिंह का चुनावी भविष्य

shailendra gupta
आप सतना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, आपका जन्म २-७-१९६२ को हुआ था और आपने स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण की है. आइये देखते हैं इनके चुनाव का क्या परिणाम कुंडली में परिलक्षित होता है :

जीत के लिए नियम : यदि छठे भाव का उपनक्षत्र स्वामी ६,१०,११ में से किसी का कार्येष गृह है तो व्यक्ति जीत सकता है अन्यथा यदि वह गृह ४,५,१२ का कार्येष है तो वह हार जाता है. यदि वह दोनों प्रकार के भावों को सामान रूप से दर्शाता है तो महादशा अंतर और प्रत्यंतर स्वामी किन भाव के कार्येष हैं ये देखना चहिये
छठे भाव का उपनक्षत्र स्वामी शुक्र लाभ स्थान में विराजमान है और यह गुरु के उपनक्षत्र में है. गुरु तृतीय भाव में है.

दशम का उपनक्षत्र स्वामी मंगल सप्तम में है किन्तु वह केतु के उपनक्षत्र में है जो लग्न में है.
लाभ का उपनक्षत्र स्वामी राहू भी सप्तम में है किन्तु वह चन्द्रमा के उपनक्षत्र में है जो की छठे भाव में बैठा है.
इस समय चंद्रमा स्वयं ही छठे भाव में है और बुध के उपनक्षत्र में है जो लाभ स्थान में स्थित है.
निष्कर्ष : इनकी विजय निश्चित है किन्तु इनको अंदरूनी अंतरविरोधों का बहुत खतरा रहेगा. साथ के लोग ही विरोधियों को प्राथमिकता दे सकते हैं. जिसे हम आम भाषा में भीतरघात कहते हैं. किसी भी स्थिति में विजय इनकी ही होगी.


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!