मंत्रालय चुनाव: प्रत्याशियों के नाम घोषित, प्रचार शुरू

भोपाल। मंत्रालय चुनाव में प्रत्याशियों के नाम साफ होते ही शुक्रवार से चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार के दौरान पैनलों के प्रत्याशियों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाना भी शुरू कर दिए है। मंत्रालय कर्मचारियों की पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव छह मार्च को होंगे।

चुनाव में 19083 कर्मचारी-अधिकारी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन हो गया है। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद दो पैनल में टक्कर होगी। इसमें सरदार पटेल पैनल का नेतृत्व सुधीर नायक, तो दूसरी मंत्रालय पैनल का नेतृत्व राजेंद्र पाराशर कर रहे है। श्री पाराशर की पैनल में 12 उम्मीदवार ही मैदान में है।

शेष तीन में से दो उम्मीदवार राजेंद्र पाल व दयानंद उपाध्याय ने फार्म लेने के बाद जमा नहीं किया तथा अन्य एक रेखा श्रीवास्तव ने अपना नाम वापिस ले लिया। मंत्रालय पैनल में पिछले बार अलग पैनल बनाकर चुनाव लड़े बजरंग पैनल के शिवपाल सिंह इस बार श्री पाराशर के साथ हो गए हैं। मंत्रालय में महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद शुक्रवार चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। मतदान  6 मार्च की सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा, इसके बाद मतगणना होगी। गौरतलब है कि चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिले एवं नाम वापसी की कार्रवाई 26 व 27 फरवरी को पूरी की गई।

सरदार पटेल पैनल के प्रत्याशी

सरदार पैनल में सुधीर नायक, अनिल तिवारी, एसआर चौधरी, मनोज बाथम, सुभाष वर्मा, आलोक वर्मा, आशीष सोनी, चंचल गोयल, साधना मिश्रा, दीप्ति बच्छानी, डीएस मरकाम, सलीम खान, राजकुमार पटेल, ठाकुरदास प्रजापति, रामबाई शामिल है।

मंत्रालय पैनल के प्रत्याशी

मंत्रालय पैनल के प्रत्याशियों में राजेंद्र पाराशर, शिवपाल सिंह, सीके कश्यप, शेख मुजीब, टीपी पांडे, अन्नपूर्णा मिसाल, यशवंत ढोणे, आत्माराम आनंद, दर्शन सिंह परमार,  अजय श्रीवास्तव, ओपी वर्मा व प्रह्लाद नरवारे शामिल है।

आरोप प्रत्यारोप


सुधीर नायक ने प्रत्याशियों को डरा-धमकाकर नाम वापिस कराए हैं। चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहे है। इस मामले में गड़बड़ी हो सकती है।
राजेंद्र पाराशर,
मंत्रालय पैनल

पाराशर जी मेरे साथी है। उनके आरोपों पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
सुधीर नायक
सरदार पटेल पैनल

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!