भोपाल। राजगढ जिले में संविदा शिक्षक से अध्यापक बने कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। 2001 में नियुक्त संविदा अध्यापकों को 12 वर्ष की सेवा पूरी होने पर भी क्रमोन्नति का लाभ नही दिया जा रहा है।
जबकि अन्य जिलों में क्रमोन्नति और पदोन्नती का लाभ दिया जा रहा है। राजगढ जिलें के बाबू और अधिकारी संविदा अध्यापकों को नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता नही दे रहे हैं। जबकि राज्य शाषण के स्पष्ट आदेश है। अधिकारियो की लापरवाही के चलते संविदा अध्यापको को क्रमोन्नति और पदोन्नती से वंचित कर इस मँहगाई के जमाने में आथिक हानी उठानी पड रही है।
हम भोपाल समाचार से अनुरोध करते हे कि हमारी आवाज मुख्यमंत्रीजी तक पहुँचाये ताकी हमें शीघ्र न्याय मिल सके धन्यवाद
यह ईमेल एक अज्ञात पीड़ित ने भोपालसमाचार की ओर प्रेषित किया, जिसे यथावत प्रकाशित किया गया। शेष खानापूर्ति के लिए कमेंट बॉक्स उपलब्ध है।
