भोपाल। रायसेन के सिलवानी क्षेत्र में सीएम के सम्मेलन 'आओ बनाए मध्यप्रदेश' से लौट रहीं महिलाओं को किसी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को भोपाल रिफर किया गया है। यहां बता दें कि आयोजन के लिए महिलाओं को गांव से वाहन द्वारा सम्मेलन स्थल तक ले जाया गया था परंतु आयोजन के बाद उन्हें वापस गांव तक नहीं छोड़ गया और इसी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन जिला मुख्यालय पर आयोजित आओ बनाये अपना मध्यप्रदेश सम्मेलन में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं लोकसभा की नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज एवं अन्य मंत्री उपस्थित थे। ग्रामीण इलाकों से भीड़ जुटाने का काम गांव में तैनात मैदारी कर्मचारियों को दिया गया था। हादसे का शिकार हुईं महिलाओं को गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में लेकर आई थी। कहा था आने जाने का पूरा प्रबंध है, एवं भोजन का भी परंतु सम्मेलन के बाद महिलाओं को गांव तक पहुंचाने के बजाए आम रास्ते पर ही छोड़ दिया गया। महिलाओं अपने गांव गगनबाड़ा जो सिलवानी से दो किमी दूर है, लौट रही थी।
प्रत्यदर्शी महिला गोमतीबाई ने बताया कि प्रशासन द्वारा हम महिलाओं को रात में घर छोड़ने के बजाये सिलवानी में उतार दिया था। कि जिससे महिलाएं पैदल ही अपने गांव की ओर रवाना हो गई तभी अचानक पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन उन्हें रोदता हुआ निकला गया और कुछ कदमों की दूरी पर टोल टेक्स नाके को तोड़ कर सागर की ओर निकल गया।
मृतक महिलाओं में ममताबाई/ फूलसिंह 35 वर्ष एवं गोविन्द की पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्याम रानी एवं कलावती गगनबाड़ा को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर कर दिया। घटना स्थल पर सिलवानी पुलिस ने पहुंचकर मृत महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।