कांग्रेसी दिग्गज: सुबह जमीन पर गिरे, शाम को आगे से झुलस गए

shailendra gupta
भोपाल। भाजपाईयों को कब्र में पड़ी कांग्रेस का मजाक उड़ाने एक और मौका उस समय मिल गया जब सागर पहुंचे कांग्रेसी दिग्गज नेताप्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे सुबह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े और शाम को अपनी ही मशाल से झुलस गए।

सागर में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव मशाल जुलूस के दौरान झुलस गए। मशाल की आग भड़कने से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के हाथ भी मामूली रूप से जल गए हैं। हादसे में कांग्रेस के आधा दर्जन अन्य नेता भी झुलसे हैं। यह वाकया युवा कांग्रेस के विरोध जुलूस के दौरान बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ।

भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित इस जुलूस में शामिल होने प्रदेशाध्यक्ष यादव एवं नेता प्रतिपक्ष कटारे भी पहुंचे। विजय टॉकीज चौराहे से जैसे ही मशाल जुलूस शुरू हुआ। कुछ दूर आगे चलते ही एक कार्यकर्ता की मशाल से आग भड़क जाने के कारण मशाल से आग का गोला फैलकर गिर गया।


मशाल में भरा हुआ गर्म तेल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर गिरा। आग भड़कने से कटारे के बाल एवं यादव के हाथ झुलस गए। दोनों नेताओं को तत्काल नजदीकी निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचाया गया। विधायक हर्ष यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मशाल का तेल फैल जाने की वजह से यह घटना हुई। दोनों कांग्रेस नेता प्राथमिक उपचार के बाद अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। हादसे में कांग्रेस नेता स्वदेश जैन और चक्रेश सिंघई भी मामूली झुलस गए थे।

सुबह के कार्यक्रम में गिर पड़े थे कटारे

इससे पहले सत्यदेव कटारे बुधवार को मोतीनगर चौराहे के पास लगे स्वागत समारोह में मंच से नीचे गिर गए। सौभाग्य से उन्हें चोट नहीं लगी। इससे नेता प्रतिपक्ष कटारे नाराज हो गए और दो कार्यकर्ताओं को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। दरअसल स्वागत की होड़ में किसी कार्यकर्ता का धक्का लगने से कटारे का पैर फिसल गया। हालांकि श्री कटारे जल्दी ही संभल गए और उन्हें चोट भी नहीं लगी। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!