BRCC को शालाओं से नदारद मिले 32 शिक्षक

shailendra gupta
दमोह। कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देशन में दमोह विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का बी.आर.सी.,बी0ए0सी0 एवं जनशिक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षक अपनी शालाओं से बिना स्वीकृत आवेदन के अनुपस्थित पाये गए। बी0आर0सी0 अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तावित की गई है।

बी0आर0सी0 श्री श्रीवास्तव ने समस्त शिक्षकों से ईमानदारी से अपने कत्र्तव्यों का पालन करने को कहा गया तथा शालाओं में परीक्षा की तैयारी को देखते हुये अतिरिक्त कक्षाएॅं लगाने के लिए भी शिक्षकों को निर्देश दिए।

अनुपस्थित पाये गए शिक्षकों में प्राथमिक शाला आॅंवरी के भगवान दास अहिरवार, प्राथमिक शाला चैरई के बलराम अहिरवार, आरती तंतुवाय, प्राथमिक शाला बड़ी बड़याऊ देवी प्रसाद पाठक, मधुलता पाण्डे, प्राथमिक शाला हरदुआ हटरी संगीता जैन, मा0षा0 पटनाबुजुर्ग राधा चैहान, मा0षा0 पड़रिया ग्लेडिस दास, प्राथमिक शाला खजुरयाई हरदुआ दषरथ सिंह, प्राथमिक शाला कांकर ममता जैन, मा0षा0 काॅंकर कल्पना जैन, मा0षा0 बालाकोट पी0एल0 अठ्या, प्राथमिक शाला पटना संतोष ठाकुर, प्राथमिक शाला रोंड़ाटोला सावित्री ठाकुर, मा0षा0 रोंड़ा सरमन पटैल, प्राथमिक शाला बिलाई गोपाल उपाध्याय, प्राथमिक शाला जमुनिया सीमा अहिरवार, प्राथमिक शाला जोरतला खुर्द साधना शुक्ला, प्राथमिक शाला हटरी रुपसिंह राय, मा0षा0 झापन वाणी जैन, प्राथमिक शाला सुरादेही रेखा सिंह गौड़, प्राथमिक शाला टपरिया टोला रष्मि पाण्डे, प्राथमिक शाला नयागांव सतीष खरे, प्राथमिक शाला मुण्डी टोला चाली सिंह, अनीता बिल्थरे, जितेन्द्र चतुर्वेदी, प्राथमिक शाला बिजौरी बसंत श्रीवास्त्व, सरिता धर्मेन्द्र दुबे, प्राथमिक शाला  हरिजन टेाला भूरी अमर साहु, भाग्यषालिनी तिवारी, प्राथमिक शाला बालक आनू, के0सी0 असाटी, प्राथमिक शाला कन्या आनू इंदुर लाल अहिरवार अनुपस्थित पाये गये एवं प्राथमिक शाला मुहली बंद पाई गई। षिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही जिला षिक्षा अधिकारी दमोह को प्रस्तावित की गई है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!