मध्यप्रदेश में महिला शक्ति: दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं फिर चाहे वो सरकारी नौकरियों की बात हो या भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की। जहां एमपी के चपरासियों के घरों से करोड़ों बरामद हो रहे हैं तो महिला अधिकारी भी रिश्वत लेते अरेस्ट हो रहीं हैं।

जबलपुर से छिंदवाड़ा आये लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने आज दो महिला अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  लोकायुक्त पुलिस उप अधीक्षक सतीश मिश्रा ने बताया कि आज सुबह खाद्य निरीक्षक सारिका दुबे को उनके निवास पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सारिका दुबे ने चांदगांव के व्यापारी रमेश साहू से उनकी दाल का नमूना पास कराने के लिये इस रिश्वत की मांग की थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!