भोपाल। मप्र में हुए व्यापमं घोटाले को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा आम आदमी पार्टी (आप) के अनशन के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित निवास के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों से हुई बहस और झड़प के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास के सामने झाड़ू लगाई और अपना विरोध प्रदर्शित किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता और समर्थक मुख्यमंत्री के श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी से गए थे लेकिन वहां मौजूद भारी पुलिस ने उन्हें पॉलीटेक्निक चौराहे पर ही रोक दिया। यहां से कार्यकर्ता 74 बंगला स्थित मुख्यमंत्री के निवास पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यहां से छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।