डॉक्टर ने नर्स पर चाकू अड़ाया और कर डाला आॅपरेशन बलात्कार

shailendra gupta
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा ट्रेनी नर्स के साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने नर्स को मरीज देखने के बहाने अपने घर बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोहेफिजा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि निजी अस्पताल में 23 वर्षीय युवती नर्स की ट्रेनिंग कर रही है। मंगलवार को शाम पौने 6 बजे अस्पताल में डॉक्टर के रूप में तैनात आरोपी सईद नगर निवासी मनीष पटेल ने नर्स को अपने घर मरीज दिखाने का झांसा देकर बुलाया था।

नर्स के घर पहुंचते ही मनीष ने दरवाजा बंद कर लिया और नर्स के गले पर चाकू रखकर उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया। वहीं, गुरुवार को नर्स ने एक शिकायती आवेदन देकर घटना की शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसको को हिरासत में ले लिया है।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!