भोपाल। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर राजधानी की कुछ महिलाओं ने आम औरत पार्टी नाम से एक संगठन बनाया है। इस संगठन ने अभी तक कहीं कोई आयोजन तो नहीं किया। दो दिन पहले एक बैठक आयोजित की है।
संगठन से जुड़ी महिलाओं ने शहर व आसपास के इलाकों की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी की सदस्यता देने की मुहिम भी छेड़ दी है।
संगठन से जुड़ी आशा तिवारी ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध के मद्देनजर महिलाओं को संगठित किया जा रहा है। भविष्य में पार्टी व्यापक स्तर पर काम करेगी।