कमलानगर इलाके में दहशत का नया नाम बंटी मसीह

भोपाल। कमला नगर के नए बसेरा में बदमाश पुलिस पर भारी पड़ रहा है। छह दिन पूर्व गोली चलाकर युवक को घायल कर वह पुलिस के लिए फरार चल रहा है। लेकिन इसी इलाके में पुलिस की नाक के नीचे गोलियां चलाकर व्यापारियों से वसूली करने की कोशिश कर रहा है।

छह दिन पूर्व कमला नगर के नया बसेरा इलाके में एक छत्तीसगढ़ फिल्म बनाने वाले प्रोडयूसर पर गोली चलाने वाले बंटी मसीह को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। इसका फायदा उठाते हुए वह इलाके में अपनी दहशत फैला रहा है।

मंगलवार रात को उसने नया बसेरा के किराना व्यापारी मोनू गुप्ता पर गोली चला दी। इस गोलीकांड में पुलिस उसको गिरफ्तार कर पाती है, इससे पहले ही फिर से नया बसेरा में पहुंचकर किराना व्यापारी को अपना निशाना बनाया। पुलिस उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

बंटी मसीह को गिरफ्तार करने के लिए कमलानगर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच पुलिस भी तलाश कर रही है। लेकिन बंटी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इन हालातों में लोगों में बंटी की दहशत बनी हुई है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!