शिवराज की करवाईं इज्तिमा की तैयारियां

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को आलमी तब्लीगी इज्तिमा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

गौरतलब होगा कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए पीपुल्स मेडिकल कॉलेज सेवाएं देगा। घासीपुरा ईंटखेड़ी इज्तिमागाह पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव एंटोनी डिसा, डीजीपी नंदन दुबे, संभागायुक्त एसबी सिंह एवं कलेक्टर निशांत वरवडेÞ आदि मौजूद थे। चौहान ने नगर निगम, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, पुलिस अधिकारियों से के कार्यों की जानकारी ली। आयोजन समिति के पदाधिकारियों अब्दुल कयूम, इकबाल हाफिज, मो. मियां ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि सभी विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!