भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विदिशा जिले के विकास का पैकेज बनाकर कार्य किया जाएगा। वे आगामी दो- एक दिन में विदिशा पहुंचेंगे। चौहान सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर कार्यकर्ताओं के विशाल समूह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि समाज के सभी वर्गो के कल्याण और प्रदेश को देश की पहली पंकित का राज्य बनाने के प्रयासों में वे पूरी शकित झोंक देंगें। उल्लेखनीय है कि चौहान बुधनी और विदिशा दोनोंविधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही सीटों पर भारी मतों से विजयी हुए हैं। चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टीको तीसरी बार चुनाव जिताकर नया इतिहास रचा है।
मध्यप्रदेश राज्य के गठन से लेकर अब तक पहली बार किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। यह जीत प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को जम्बूरी मैदान में मुख्यमंत्री पदकी शपथ लेंगे। उन्होने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। चुनाव में सहयोग देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।