शार्पशूटर्स ने मारी थी प्रियंका को गोली

shailendra gupta
भोपाल। सीहोर जनपद पंचायत की सिविल इंजीनियर प्रियंका बघेल को भाड़े के हमलावरों से गोली मारी है। पुलिस का मानना है कि हमले के लिए जो तरीका अपनाया गया है,वह तरीका पेशेवर कातिल ही अपनाते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, इनसे पता चला है कि इस वारदात में बाहरी बदमाशों का हाथ है। इधर पुलिस ने गोलीकांड के दूसरे दिन अपनी जांच की दिशा में थोड़ा बदलाव किया है और अब पुलिस का पूरा फोकस पंचायत के निर्माणधीन कामों पर है। वहीं पुलिस एक टीम एक प्रियंका की उन फाइलों को खंगालने की तैयारी में है, जो उन्होंने घटना के पहले एक माह में निपटाई थीं। पुलिस के आला अधिकारियों की मानें तो, यह हमला पंचायत के किसी पेंडिंग काम को लेकर करवाया गया है। गौरतलब है कि सीहोर एसपी आफिस के पास प्रियंका, पायल और प्रीति तीनों सहेलियां जनपद पंचायत की ओर जा रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर बातचीत की और जाते समय पीछे से उनको गोली मार दी थी। गोली पीठ से आरपार होती हुई सीने से बाहर निकल गई है। उन्हें सीहोर के ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था, हालत बिगड़ने के कारण उजहां से उनको एलबीएस भोपाल रैफर कर दिया गया। जहां गुरुवार को प्रियंका की हालत में सुधार हुआ ।

13 पंचायत के सरंपचों से होगी पूछताछ
संभावना है कि पीड़िता के पास 13 पंचायतों का काम था। जहां सड़क और कई विकास योजनाओं के निर्माणधीन कार्य कराए गए थे, और कराए जा रहे थे। इसमें उन पंचायत के संरपचों से पुलिस पूछताछ कर सकती है। जानकारी मिली है कि एक पंचायत में पांच लाख से अधिक का काम कराया था। जो नियम विरुद्ध था।

एक माह से किस काम कर रही थी
पुलिस का कहना है कि अभी जांच का फोकस जनपद पंचायत पर है। जिस तरीके से गोली मारी गई है। वह हत्या या डराने के लिए दोनों की संभावना बन रही हैं, सीहोर के पुराने बदमाशों और मुखबिरों से पुलिस को जो जानकारी लगी कि आरोपी सीहोर के बाहर के है, इसके बाद पुलिस को यह भाड़े के हत्यारे लग रहे हैं।

40 से 50 लोगों से पूछताछ
इंजीनियर प्रियंका बघेल को गोली मारे जाने के बाद सीहोर की पुलिस ने गुरुवार को सीहोर में 40 से 50 लोगों के करीब लोगों को पूछताछ के थाने बुलाया। जहां उसने प्रियंका, पायल और प्रीति दोनों के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई। इस दौरान सभी लोगों ने अपने आपको इस हमले के बारे में कोई जानकारी न होने का जवाब दिया। अन्य लोगों से इस मामले में अभी भी पूछताछ की जा रही है।

एक मनचला लड़का करता था पीछा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो माह पूर्व लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इन तीनों लड़कियों में से एक लड़की को एक मनचला परेशान करता था। वह भोपाल से लड़कियों के पीछे सीहोर तक जाता था। इस लड़के से एक बार प्रियंका की बहस भी हुई थी। इसके बारे में पुलिस ने तहकीकत शुरू कर दी है।

स्कैच के लिए पायल और प्रीति को बुलाया
सीहोर पुलिस ने आरोपियों स्कैच बनाने के लिए पायल और प्रीती को शुक्रवार सीहोर बुलाया है। जहां इन दोनों से आरोपियों के हुलिए के आधार पर जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद एक स्कैच बनाया जाएगा।

प्रियंका को होश आया
इधर, एलबीएस अस्पताल में 24 घंटे बाद प्रियंका बघेल को होश आ गया। उसने सबसे पहले अपनी मां को अपने पास पाया। वह कुछ बोलना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन ने फिलहाल चुप रहकर उसको आराम करने की सलाह दी ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!