भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। वकील का पेशा लोगों को न्याय दिलाना होता है, लोगों के झूठ से पर्दा उठाना होत, सच को सबके सामने लाना होता है, लेकिन उज्जैन का ये वकील खुद ही हैवान बन गया।
हैवानों को सजा दिलाने वाले वकील खुद हैवानियत कर बैठा। इस वकील ने अपने पेशे को शर्मसार करते हुए अपने घर काम के सिलसिले में आई 17 साल की एक लड़की को जबरन बंधक बना लिया और 13 दिनों तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।
किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई, लेकिन जब पड़ोसियों ने लड़की की चीखें सुनी तो उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक लड़की उसके घर जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वकील के घर आई थी, लेकिन जैसे ही लड़की उसके घर के ऑफिस के अंदर पहुंची वकील नागर ने ऑफिस का शटर बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया।
इतना ही नहीं वकील की पत्नी ने भी इस घिनौनी हरकत में उसका साथ दिया और लड़की के साथ मार-पीट कर उसे अपने पति के सामने 13 दिनों तक परोसती रही। पुलिस ने वकील नागर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 376, 344, 506 और बालकों का यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।