अतिक्रमणकारी को 15 दिन की जेल

राजगढ़/प्रेम वर्मा। राजगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी आरपी अहिरवार ने राजगढ़ तहसील अंतर्गत कोलूखेड़ी गाँव के कृष्णा सोंधिया को शासकीय सम्पत्ति पर अवैध कब्ज़ा करने के आरोप मे 15 दिवस के लिए सिविल जेल भेज दिया है।

राजगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी आर.पी.अहिरवार द्वारा कृष्णा सोंधिया को सिविल जेल का नोटिस देने के बाद भी वह न्यायालय के समक्ष में न तो उपस्थित हुआ और न ही अतिक्रमण हटाया। अहिरवार के न्यायालय ने उसे 15 दिवस सिविल जेल में रखने के आदेश दिए है। उसने आगनवाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध कब्ज़ा कर रखा था। वह आगनवाड़ी केंद्र में भैस बांधता था, भूसा और कंडा भर रखे थे।

इसके साथ ही उसने उप स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर स्कूल की बाउण्ड्री तक कांटे की बाड़ लगा रखी थी और उप स्वास्थ्य केंद्र में पलंग रखने के साथ -साथ अवैध विधुत कनेक्शन भी ले रखा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!