भोपाल। भारत में लोकपाल कानून के आंदोलन से पैदा हुई पॉलिटिकल पार्टी 'आप' के आधा दर्जन नेताओं को आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अरेस्ट किया गया है। सनद रहे कि यह पार्टी खुद को कानून का चौकीदार मानती है।
कमला नगर पुलिस ने सोमवार को आप पार्टी के करीब आधा दर्जन कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोपहर नेहरू नगर चौराहा पर आप पार्टी के जिला संयोजक विजय मिश्रा के नेतृत्व मे रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था।
पुतले पर भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारे लिखे हुए थे और इस दौरान एक कार्यकर्ता ने सरकार बदलने का नारा लिखी हुई टी शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने इस मामले मे विजय मिश्रा के अलावा ऋषि ठाकुर, पुष्पेन्द्र, बृजेन्द्र सिंह, भगवान तिवारी, परमजीत और मनोज जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।