भोपाल। मध्यप्रदेश माफियाओं के रूप में तो बदनाम हो ही रहा था अब महिलाओं की तस्करी का कलंक भी आ लगा है। राजगढ़ में मुक्त हुई एक महिला ने बताया कि राजधानी के नजदीक भोजपुर में यह रैकेट सक्रिय है और उसे भी बेचा गया था।
पीडित युवती का दावा है कि भोजपुर और आसपास के इलाकों में लडकियों की तस्करी की जाती है। उसे भी 75 हजार रूपए में बेच दिया गया था। इस मामले में उसने कलेक्टर के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन, उसे कलेक्टर से नहीं मिलने दिया गया।
गौर है कि भोजपुर और इसके आसपास का क्षेत्र इन दिनों महिलाओं की तस्करी के लिए जाना जाने लगा है। यहां आए दिन महिलाओं को बेचने के मामले सामने आ रहे हैं। खुद को बेचे जाने की बात कहने वाली युवती छिंदवाडा के एक गांव की रहने वाली है। युवती के अनुसार उसे नागपुर की एक महिला दलाल ने भोजपुर लाकर बेच दिया था। वह कई दिनों तक वहां रही।
युवती का दावा है कि और भी कई लडकियों को बेचा गया है। युवती का आरोप है कि दरिंदों के चंगुल से भागने के बाद सीधे थाने पहुंची। लेकिन, पुलिस भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। परेशान होकर युवती कलेक्टर से शिकायत करने के लिए राजगढ पहुंची। लेकिन, मुलाकात नहीं हो सकी। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है और जांच शुुरू करने के आदेश दे दिए है।