आज फाइनल हो जाएंगे भाजपा प्रत्याशियों के नाम, घोषणा शुक्रवार को

नईदिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की लिस्ट पर चर्चा की जाएगी और माना जा रहा है कि विवादित सीटों को छोड़कर शेष सभी सीटों पर नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

अब मतदान में बहुत समय बाकी नहीं रह गया है और चुनावों में तैयारियों को लेकर भी संभावित प्रत्याशियों में घबराहट बनी हुई है। इधर भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुरूवार को मध्यप्रदेश व राजस्थान की लिस्ट पर विचार किया जाएगा। माना जा रहा है कि विवादित सीटों को छोड़कर शेष सभी पर नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार को की जा सकती है।

यह तैयारी दीपावली को ध्यान में रखकर की गई है ताकि विरोध खड़ा ना हो पाए और दीपावली के बाद चुनाव प्रचार तेज किया जा सके।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !