श्यामाचरण शुक्ल और अर्जुन सिंह की परंपरा के वाहक बनेंगे शिवराज

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही भाजपा के नेता हों परंतु इतिहास के पन्नों में उनका नाम श्यामाचरण शुक्ल और अर्जुन सिंह की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले के रूप में दर्ज किया जाएगा। दुर्भाग्य से दिग्विजय सिंह का यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया।

न सिर्फ तीसरी बार सरकार बनाने की चिंता बल्कि इस बार शिवराज सिंह के सामने सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने की चुनौती भी है।

और यह रिकॉर्ड तभी बनेगा जब शिवराज सिंह को तीसरी बार सत्ता हासिल होगी। इस समय वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

57 साल के चुनावी इतिहास में 17 मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन एक दशक तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अभी भी राज्य में सबसे अधिक दिनों तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

दिग्विजय सिंह 3654 दिनों तक बतौर मुख्यमंत्री शासन कर चुके हैं, जबकि शिवराज सिंह का शासनकाल अभी तक 2935 दिनों का ही है।

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर एक साल 11 माह पूरा करते ही वे प्रदेश में सबसे अधिक दिनों तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

प्रदेश में शासन कर चुके अब तक के 17 मुख्यमंत्रियों में दो ही मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। वर्तमान में तमाम चैनलों व संगठनों के सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा को सत्ता मिल सकती है।

यह अनुमान सही निकला और शिवराजसिंह ही मुख्यमंत्री बने तो वे सीएम की कुर्सी संभालने वाले प्रदेश के तीसरे नेता बन जाएंगे। अभी तक स्व. श्यामाचरण शुक्ल व स्व. अर्जुन सिंह ही तीन बार सीएम बने हैं।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!