सिवनी की एक सस्ती लॉज में रातभर छिपा रहा नारायण साईं

shailendra gupta
भोपाल। सूरत में दर्ज हुए बलात्कार के मामले के बाद आसाराम बापू का बेटा नारायण सिंह यहां वहां भागा फिर रहा है। उसने सिर के बाल और दाड़ी मूछें सब मुड़वा लिए हैं। आगरा के बाद वो एक रात गुजारने मध्यप्रदेश के सिवनी शहर में भी पहुंचा था।

साईं अपने तीन साथियों के साथ शिवनी के बंजारी माता मंदिर की एक सस्ती धर्मशाला में एक रात के लिए ठहरा था। मंदिर के पुजारी ने यह दावा किया है। नारायण साईं को शनिवार रात को मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में देखा गया था। सिवनी के छपारा के बंजारी माता के मंदिर की धर्मशाला के पुजारी अनिल का दावा है कि शनिवार रात नारायण साईं ने अपने तीन साथियों के साथ रात बिताई और रविवार की सुबह इनोवा गाड़ी से निकल गया। मंदिर के पुजारी अनिल के मुताबिक नारायण के दाढ़ी और सिर के बाल मुंड़े हुए थे। इसलिए उन्होंने नारायण साईं को देर से पहचाना।

कुछ दिन पहले ही नारायण साईं को आगरा में देखा गया था। बताया जा रहा है कि वो यहां अपने एक भक्त जूता व्यवसाई लक्ष्मणदास के घर ठहरा था। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। इसके बाद से अटकलें लगाईं जा रही थी कि नारायण साईं छिपने के लिए मध्य प्रदेश में शरण ले सकता है।

बलात्कार का केस दर्ज होने के बाद 15 दिन से नारायण साईं लगातार फरार चल रहा है। भागे भागे फिर रहे नारायण साईं की तलाश में सूरत पुलिस की 6 टीमें लगी हैं। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस का कहना है कि अभी तक सूरत पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। लेकिन साईं के यहां होने की खबर से जांच शुरू कर दी है। एमपी पुलिस नारायण साईं को पकड़ने के लिए सूरत पुलिस की मदद करने के लिए तैयार है।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!