रायसेन -जिले की बेगमगंज तहसील के ग्राम सिहोरा जागीर मे पति की मौत के एक घंटे बाद पत्नि ने भी पति के वियोग मे प्राण तियाग दिये जब ।एक साथ पति पत्नी की अर्थियां उठी तो मोजूद लोगों के आंसू छलक पड़े ग्राम सीहोरा जागीर निवासी गुलाब सिंह 65 वर्ष का 11 बजे अचानक देहांत हो गया।
परिजन उनके वियोग में विलाप करने लगे और अभी परिवार मै मातम चल ही रहा था की परिवार वाले अंतिम संस्कार की व्यवस्था मै जुटे थे की कि उनकी पत्नि कुसुम बाई 60 ने भी एक घंटे बाद पति के वियोग में अपने प्राण त्याग दिए। जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया। और लोग पति पत्नि के अमिट प्रेम को लेकर चर्चाए करने लगे कि सात जन्मों तक साथ निभाने के लिए अग्रि के समक्ष जो फेरे लिए थे वह पत्नि ने निभा दिया।
दोपहर बाद दोनों पति पत्नि की अर्थियों जब एक साथ उठी तो लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। दोनों का अंतिम संस्कार ग्राम में ही किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम सीहोरा जागीर का यह पहला मामला नहीं है जब पति के वियोग में पत्नि ने दम तोड़ा हो करीब तीन साल पहले भी इसी तरह एक बुर्जग द पत्ति ने एक घंटे के अंतरात से दम तोड़ा था। लोग किस्सों कहानियों में या फिल्म में ऐसे दृश्य देखकर भावुक हो जाते है। लेकिन सीहोरा जागीर में दूसरी बार यह घटना हुई जो सदियों तक लोगों की जुबान पर रहेगी।