भोपाल। कमला नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर हबीबगंज थाने मे पदस्थ एक नव आरक्षक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक जबलपुर निवासी 24 वर्षीय राजेश पटेल नव आरक्षक है। वह वर्तमान मे हबीबगंज थाने की मोबाइल टीम में तैनात है। उसके खिलाफ नेहरू नगर निवासी एक 35 वर्षीय युवती ने बलात्कार की लिखित शिकायत की थी।
पुलिस ने बुधवार देर रात आरक्षक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी वर्तमान मे नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहता है।
उसकी करीब छह माह पहले भोपाल मे पोस्टिंग के समय उक्त युवती से मुलाकात हुई थी, उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।