अनूपपुर(राजेश शुक्ला)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने अनूपपुर नगरपालिका चुनाव के लिये अध्यक्ष एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिये वार्ड नं. 1 के पूर्व पार्षद रामखेलावन राठौर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह से पार्षद के लिये वार्ड क्रमांक १ से हेतराम राठौर, वार्ड २ पुरूषोत्तम चौधरी, वार्ड ३ श्रीमति बेबीनाज, वार्ड ४ श्रीमति सुमन देवी शुक्ला, वार्ड ५ रामाधार रौतेल, वार्ड ६ गीता कोल, ७ निकहत परवीन, ८ श्रीमति साधना गुप्ता, ९ श्रीमति अनीता यादव, १० धमेन्द्र सोनी, ११ मो. शकीक, १२ प्रमोद नामदेव, १३ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, १४ उदय सिंह एवं वार्ड क्रं. १५ से श्रीमति सुनीता पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।