भोपाल. मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना जारी की है. मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ एडडीजी सुधीर सक्सेना को एडीजी प्रशासन बनाया गया है.
सरबजीत सिंह को एडीजी प्रशासन से हटाकर एडीजी गुप्तवार्ता बनाया गया है. इसी तरह विवेक जौहरी को एडीजी गुप्तवार्ता से मुख्यमंत्री के ओएसडी एडीजी के रूप में पदस्थ किया गया है. महान भारत को एडीजी शिकायत बनाया गया है.
गौरतलब है कि प्रदेश के गुप्तवार्ता विभाग से मुख्यमंत्री खफा बताए जा रहे थे. विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी, इसकी सटीक जानकारी प्रदेश के गुप्तवार्ता के पास नहीं होने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराज थे.