3 सीनियर आईएएस अफसरों की नयी पद-स्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने श्री आई.एस. दाणी विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल पदस्थ किया है।
वे वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक महानिदेशक अटल बिहारी वाजपेयी लोक प्रशासन संस्थान का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। श्री दाणी पदेन अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ) भी रहेंगे।

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को एक अक्टूबर, 2013 से मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया है। श्री देवराज विरदी विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश तथा अध्यक्ष व्यावसायिक परीक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत कर अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश तथा अध्यक्ष व्यावसायिक परीक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती सुरंजना रे प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण को विभाग में ही अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। उनका पद अध्यक्ष राजस्व मण्डल के समकक्ष होगा।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!