हिम्मत जैथवार/रतलाम। शहर की यातायात समस्या को हल करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर चाहे जितने दिखावे किए जाए,वास्तविकता इसके ठीक विपरित है। सबसे ज्यादा खतरे में स्कूली बच्चे है। स्कूली बच्चों को लाने,ले जाने में प्रयुक्त हो रहे वाहनों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को दो अलग अलग घटनाओं में 2 स्कूली बच्चों समेत दो महिलाएं घायल हो गई।
स्कूल बसों को पर्याप्त सावधानी से चलाए जाने के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद स्कूल बसों के चालक इस मामले में कतई गंभीर नहीं है। शाम करीब साढे चार बजे मार्निंग स्टार स्कूल की बस ने थावरिया इलाके एक्टिवा पर जा रही दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार बच्चे तो भाग्यशाली रहे कि उन्हे कुछ नहीं हुआ,लेकिन एक्टिवा पर सवार मोनिका पिता ईश्वरसिंह राणावत 18 व राधा पति श्रवणसिंह 50 नि.हाकीमबाडा घायल हो गई। उनका वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दूसरी दुर्घटना में गुरु तेगबहादुर स्कूल के बच्चों को ले जा रहे आटो रिक्शा के साथ हुई। बच्चों को ले जा रहा आटो दोपहर करीब साढे बारह बजे काटजू नगर में माहेश्वरी हास्पिटल के पास पलटी खा गया। आटो में सवार नन्हे बच्चे इस दुर्घटना में घायल हो गए। हांलाकि स्कूल प्रबन्धन या पुलिस ने इस दुर्घटना की पुष्टि नहीं की है,लेकिन सूत्रों को कहना है कि दो घायल बच्चों को वहीं माहेश्वरी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले आटो रिक्शाओं मे नन्हे बच्चों को जानवरों की तरह ठूंस दिया जाता है। हालत यह होती है कि बच्चों की अधिकता के कारण आटो चालक आटो पर ठीक प्रकार से नियंत्रण भी नहीं कर पाता। इसी वजह से इस प्रकार के हादसे होते है। न तो स्कूल प्रबन्धन और ना ही यातायात महकमा इस ओर गंभीरता से ध्यान देने को तैयार है। बहरहाल इन परिस्थितियों में शहर के स्कूली बच्चे खतरा उठा कर स्कूल जाने को मजबूर है।
व्यवसायी अशोक पोरवाल पर दिनदहाडे चाकू से हमला
प्लास्टिक इण्डस्ट्री संचालक अशोक पोरवाल पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने शाी नगर में चाकू से हमला कर दिया। पोरवाल को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। अशोक पोरवाल पर हुए हमले को आपसी रंजिश से जोडकर देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक पोरवाल करीब साढे दस बजे अपनी सफेद रंग की एसेन्ट कार से न्यू रोड पंहुचा था। उसने अपनी कार आईसीआईसीआई बैंक के सामने खडी की और किसी काम से पैदल ही शाी नगर में पंहुचा था। वह गली के भीतर पंहुचा ही था कि मोटर साइकिल पर वहां पंहुचे दो युवकों ने उस पर चाकूओ से हमला कर दिया। हमले के बाद दोनो हमलावर मौके से भाग निकले। घायल पोरवाल को फौरन जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
आपसी रंजिश के कारण हुआ हमला
अशोक पोरवाल पर हुए हमले को आपसी रंजिश के कारण हुआ हमला माना जा रहा है। हांलाकि समाचार लिखे जाने तक अधिकृत तौर पर हमलावरोंके नाम सामने नहीं आए है,लेकिन इ खबर टुडे को मिली जानकारी के अनुसार अशोक पोरवाल का लम्बे समय से सट्टा व्यवसायी पप्पू सैक्सी उर्फ राकेश सकलेचा से लेन देन का विवाद चल रहा है।
जानकार सूत्रों के कहना है कि पचास लाख रु.से अधिक के लेन-देन के विवाद में पहले भी अशोक पोरवाल पप्पू सैक्सी के खिलाफ अपहरण करने जैसे आरोप लगा चुका है और मामला पुलिस तक पंहुच चुका है। सूत्रों का कहना है कि एक अन्य सट्टा बुकी पप्पू कपडा से भी अशोक पोरवाल के लम्बे समय से विवाद चल रहा है। हांलाकि अशोक पोरवाल द्वारा रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है