भोपाल। सीएम के साथ जनआशीर्वाद यात्रा में चल रहे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा 2013 चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में 40 से 50 सीट में सिमट जाएगी। ऐसे में विपक्ष के लिए नेता प्रतिपक्ष भी नहीं मिलेगा।
झा ने कहा कि प्रदेश की चुरहट विधानसभा मेरा पहला टारगेट है। प्रभात झा जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे तब से वह चुरहट विधानसभा को टारगेट कर रहे हैं।
उन्होंने ने यह भी कहा था हरहल में चुरहट सीट में जीत हासिल करना है। जिसका कारण था कि वह हमेशा चुरहट विधानसभा का दौरा करते रहे हैं। और कार्यकताओं को जनता के बीच जाने का मंत्र भी देते रहे हैं। शायद यही वजह हैं कि इसी दम पर इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी यह बातें दोहराई हैं।