परीक्षाओं में प्राइवेट टीचर्स की ड्यूटी लगाने वाले प्राचार्य के खिलाफ होगी कार्रवाई

गैरतगंज। राकेश गौर। रायसेन जिले के गैरतगंज नगर स्थित शा. उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीडी सिंह द्वारा व्यापम की परीक्षा में की गई अनियमितता का मामला जांच में प्रमाणित पाया गया है।

प्राचार्य ने राज्य स्तर पर आयोजित व्यापम की पुलिस आरक्षक चयन परीक्षा में फर्जीवाडा करने की गरज से अपनी मनमर्जी से नियम विरूद्ध ढंग से बडी संख्या में प्रायवेट पर्यवेक्षकों की तैनाती कर डाली थी। उक्त मामले की जांच मप्र जनषिकायत निवारण विभाग द्वारा रायसेन जिला शिक्षाअधिकारी से कराई गई थी। जांच में प्राचार्य के दोषी पाए जाने पर अब कार्रवाई तय की जा रही है। गौरतलब है कि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीडी सिंह पर ओर भी कई मामलों पर जांच चल रही है।

रायसेन जिले के शा उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक चयन हेतु 7 अप्रेल 2013 को आयोजित की गई परीक्षा का केन्द्र बनाया गया था। इस केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष के रूप में प्राचार्य डीडी सिंह की तैनाती की गई थी। पूर्व से ही अनियमितताओं के लिए चर्चित प्राचार्य डीडी सिंह ने इस परीक्षा को भी नही बख्शा। तथा चयन परीक्षा में अपने चहेते उम्मीदवारों को उपकृत करने की दृष्टि एवं अवैध पैसा कमाने की नियत से नियमित षिक्षकों की बजाय बडी संख्या में अतिथि षिक्षकों को परीक्षा डयूटी में पर्यवेक्षक के रूप तैनात कर दिया तथा परीक्षा में गडबडी की।

यह अनियमितता उस समय मीडिया की सुर्खियों में भी रही। जानकारी मिलने पर प्राचार्य की इस अनियमितता की शिकायत नगर के सभ्रांत लोगों ने म.प्र. शासन के जनशिकायत निवारण विभाग को की। जनशिकायत निवारण विभाग ने जिला शिक्षाधिकारी रायसेन से इस संपूर्ण मामले की जांच कराई। जिसमें यह प्रमाणित पाया गया कि प्राचार्य डीडी सिंह ने नियम विरूद्ध ढंग से व्यावसायिक परीक्षा मंडल की महत्वपूर्ण चयन परीक्षा को संचालित किया। तथा उसकी गोपनीयता को भंग किया।

शिक्षा विभाग को प्राचार्य के विरूद्ध कठोर अनुषासनात्मक कार्रवाई के निर्देष इस संबंध में दिए गए है। सूत्रों की माने तो पूर्व में भी व्यापम की परीक्षाओं में प्राचार्य डीडी सिंह ने अतिथि षिक्षकों की तैनाती की थी। वही इस अनियमितता के साबित हो जाने के बाद अब प्राचार्य डीडी सिंह पर निंलबन की कार्रवाई भी प्रस्तावित होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि गैरतगंज का सरकारी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य डीडी सिंह की भ्रष्ट कारगुजारियों के चलते लंबे समय से चर्चाओं का केन्द्र बना हुआ है।

हुई है अनियमितता
व्यापम परीक्षा में अनियमितता प्रमाणित हुई है। तथा प्राचार्य इसके लिए दोषी है। समुचित कार्रवाई की जा रही है।
एसपी त्रिपाठी,
जिला शिक्षाधिकारी, रायसेन

होगी कार्रवाई
प्राचार्य डीडी सिंह के विरूद्ध कराई गई जांच में आरोप प्रमाणित हुए है तथा उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पीआर तिवारी,
संयुक्त संचालक, लोक षिक्षण भोपाल

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!