इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर मे आज एक महिला ने अपने पांच वर्षीय पुत्र को फांसी पर लटकाने के बाद स्वयं को भी फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रो के अनुसार राजेद्र नगर थाना क्षेत्र निवासी किरण (26) और पांच वर्षीय पुत्र स्वास्तिक की मौत हो गयी। दोनो के शव उनके घर से पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिए।
सूत्रो ने कहा कि महिला का पति प्रमोद एक निजी कंपनी का र्कमचारी है और वह शराब पीने का आदी बताया गया है। इसी बात को लेकर पति.पत्नी के बीच अक्सर झगडा हुआ करता था। कल रात मे भी दोनो के बीच विवाद हुआ था।
सूत्रो ने कहा कि झगडे के बाद प्रमोद कहीं चला गया था। उसके घर लौटने पर दरवाजे नहीं खुले तब अनहोनी की आशंका के चलते पडोसियो की मदद से घर के दरवाजे तोडे गए।