खाना बनाने वाली बाई का गैंगरेप और मर्डर

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पांच युवकों ने एक महिला के साथ बलात्कार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि महिला लोगों के घर में खाना बनाने का काम करती थी। एक दिन वह खाना बनाने के लिए किसी के घर जा रही थी कि रास्ते में पांच युवकों ने उसे घेर लिया फिर वह महिला को पेड़ के पीछे ले गए।

वहां उन्होंने महिला के साथ बलात्कार किया फिर उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि महिला किसी को बता न दे। उन्होंने खुद बचने के लिए महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए कालोनी के बाहर नहीं ले जा पाए। उन्होंने कालोनी के अंदर ही शव को फेंक दिया।

वहां के लोगों ने जब सुबह शव को देखा तो उन्होंने जब इस बात की पुलिस को खबर दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि पेड़ के पीछे महिला का नग्न शव पड़ा था। महिला के साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या और ज्यादती का मामला दर्ज कर लिया है। 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!