आसाराम खुद को भगवान कहते हैं तो पुलिस से क्यों डरते है: दिग्विजय सिंह

झाबुआ। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों की भीड़ जुटती नहीं जुटाई जाती है वहीं कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में लोग स्वयं शामिल होते हैं।

सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणा पहले नहीं करती। चुनाव के बाद चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है।

आसाराम बापू की गिरफ्तारी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि आसाराम स्वयं को भगवान कहते हैं तो फिर पुलिस से डर के क्यों भाग रहे हैं। वह पुलिस के डर से कभी मध्यप्रदेश तो कभी गुजरात की शरण लेते हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के पैसे और उसकी योजनाओं का नाम बदलकर राज्य सरकार जनता की वाहवाही लूटने में लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापम जैसी संस्थाओं को दुरूपयोग कर फर्जी डॉक्टर बनाए जा रहे हैं और इसमें अमीर के बच्चों को डॉक्टर बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कभी भी गरीब के लायक बच्चों को डॉक्टर नहीं बनाते हुए अमीर के बच्चों को डॉक्टर बनाने में लगी है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!