राजेन्द्रग्राम। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद सिंह का 29 अगस्त को सुबह 5:30 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण निज निवास ग्राम करपा में देहांत हो गया।
इनके निधन पर सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा कि कांगे्रस पार्टी में इनकी कमी पूरी नहीं हो सकती है। इनके किये गये कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी ने दिवगंत आत्मा की शांति मिले एवं उनके परिवार को ईश्वर इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस व भाजपा नेता ने दी श्रृद्धाजंलि
पूर्व विधायक शिव प्रसाद सिंह के अकस्मिक निधन की खबर सुनकर नेता उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रृद्धाजंलि दी जिसमें पुष्पराजगढ़ विधायक सुदामा सिंह, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता फून्देलाल सिंह मार्को, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, बालकृष्ण शुक्ला, शिव प्रसाद सिंह, विजय पाल, ललन सिंह, अंनत राय, राजेन्द्र पांडे, दिनेश गुप्ता, नर्मदा सिंह सहित पत्रकार व ग्रामीणों ने अंतिम समय मौजूद रहे और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।