महिला मोर्चा का शक्ति संगम 2 सितंबर को लाल परेड ग्राउंड पर

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का प्रदेष स्तरीय शक्ति संगम 2 सितंबर को भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। संगम की तैयारियों की चुनाव अभियान प्रभारी अनिल माधव दवे ने बैठक में समीक्षा की।
महिला मोर्चा की प्रदेष अध्यक्ष लता वानखेडे ने तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। भाजपा भोपाल नगर अध्यक्ष आलोक शर्मा, पार्टी प्रदेष कार्यालय मंत्री आलोक संजर, मोर्चा की पदाधिकारी, भारती अग्रवाल, बृजुला सचान, भावना सिंह, वंदना जाचक, कुसुम शर्मा सहित जिला की पदाधिकारी बहनों ने बैठक में भाग लिया। शक्ति संगम के दिन पंजीयन, आवास, भोजन, मंच, बैठक, परिवहन, अतिथि बहनों के स्टेशन बस स्टैण्ड से परिवहन की व्यवस्था का प्रभार निर्धारित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रभार संभाल लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!