भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन 1 सिंतबर को लाल परेड ग्राउंड में

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने बताया कि युवा मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 1 सितंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर प्रात: 11 बजे से आरंभ होगा।

सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे। प्रदेष के सभी 55 संगठनात्मक जिलों की कार्यसमिति के सदस्य, 752 मंडलों से युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेगें। सम्मेलन में युवा मोर्चा कार्यकर्ता विजय संकल्प लेंगे और तीसरी बार मध्यप्रदेष में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार के गठन के लिए शंखनाद करेंगे।

युवा मोर्चा स मेलन की तैयारियों के लिए प्रदेष कार्यालय में बैठक आमंत्रित की गयी। चुनाव अभियान समिति के प्रभारी अनिल माधव दवे ने बैठक में मार्गदर्षन दिया। युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने स मेलन के कार्यकम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में पार्टी के जिला नगर अध्यक्ष आलोक शर्मा, विकास विरानी, सुरजीत सिंह चौहान, मिलन भार्गव, ज्ञानप्रकाष गुप्ता, अंषुल तिवारी, राजू मियां सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!