मध्यप्रदेश में अन्ना की जनतंत्र यात्रा शुरू

shailendra gupta
रीवा। मैं पिछले 40 साल से अपने घर नहीं गया। मेरे भाई के लड़कों का मुझे नाम तक नहीं मालूम। मेरे लिए देश सर्वोपरि है। इसी के लिए ही मैं जिऊंगा और देश के लिए ही मरूंगा।

यह बात मध्य प्रदेश के रीवा में गांधीवादी अन्ना हजारे ने कही। वे जनतंत्र यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

हजारे ने कहा कि देश के 80 प्रतिशत मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सशक्त लोकपाल बिल के लिए वे दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर एक बार मोर्चा खोलेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!