ज्वैलरी मेला होटल रंजीत में रविवार तक

shailendra gupta
भोपाल। ज्वैलरी के शौकीन लोगों के लिए गुरूवार से रविवार तक का दिन खास हो गया है। गुरूवार को होटल रंजीत लेक पर चार दिवसीय ज्वैलरी मेले का शुभारंभ किया गया है, जो भारत के प्राचीन मंदिरों के डिजाइनों पर बने है।

शानदार ज्वैलरी डिजाइन हाऊस आर्ट कैरेट ने अपनी लेटेस्ट 'टेम्पल' कलेक्शन के माध्यम से सदियों से चली आ रही परंपरा को ज्वैलरी के माध्यम से बताने का प्रयास किया है। मप्र में पहली बार आयोजित इस मेले में खजुराहों, कोनार्क, तिरूपति सहित देश के तमाम बड़ी हस्तियों की पसंदीदा एवं फिल्मों में प्रयोग किए गए ज्वैलरी शामिल है। यह मेला रविवार तक सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!