इछावर भाजपा ने छीनी कांग्रेस से सीट

इछावर/अन्तंत साडे़ तीन साल के बाद भाजपा ने इछावर में नगर परिषद अध्यक्ष का पद कांग्रेस से छीन लिया है भाजपा के देवेद्रं वर्मा ने एक हजार 938 मतों से अपनी जीत दर्ज की। क्योकि इछावर राजस्व मंत्री करण सिहं वर्मा का गृह नगर है इसलिए उक्त उपचुनाव परिणाम के माध्यम से एक बार फिर अपनी लोकप्रियता सिद्व की है।

शासकीय कालेज इछावर में सुबह नौ बजे मतगणना का कार्य आंरभ हो गया था एक घंटे में मतपत्रों की छंटाई का कार्यपूर्ण हुआ इसके पश्चात मतों की गणना शुरू हो गई। सुबह 11.30 बजे भाजपा की जीत और कंाग्रेस की हार सुनिश्चित हो चुकी थी शुरूआती दौर में भाजपा से 800 मतों की जो बड़त बनाई थी वो सतत कायम रही साथ ही बड़ती भी गई। और दौपहर 12 बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी को 1938 मतों से विजयी घोषित किया गया।

भाजपा समर्थकों ने जमकर जीत का जश्न मनाया मतगणना केंद्र से शुरू हुआ विजयी जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकला। बैडबाजों और ठोल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता गुलाल उड़ाते मार्गो से निकले। दौपहर 2.30 बजे के बाद राजस्व मंत्री करणसिहं वर्मा भी इछावर पहुंचे उन्होने ने बताया कि यह चुनाव परिणाम जनता के भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है हमारे विकास कार्यो को नागरिकों ने नवाजा और सटीक परिणाम हाथ में दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!