नीमच। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पदस्थ रहे सहायक प्राध्यापक प्रो. पुरूषोत्तम मेघवाल का 24 जुलाई को त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। प्रो. मेघवाल ने 22 अप्रैल 2013 को प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा आयुक्त को आवेदन प्रस्तुत कर सहायक प्रध्यापक से त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया था।
प्रो. मेघवाल ने 3 माह पूर्व त्यागपत्र पेश किया किया। राज्य संचालनालय उच्च शिक्षा ने अपने अनुशंसा के साथ त्याग पत्र की स्वीकृति के लिए भेजा था। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव सीबी पड़वार ने त्यागपत्र स्वीकार करने आदेश जारी कर दिया है।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे चुनाव
प्रो. मेघवाल ने एक साल पहले से घोषणा कर रखी है कि अगामी विधानसभा चुनाव में नीमच से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगे। लेकिन उनके चुनाव लडऩे में सरकारी नौकरी आड़े आ रही थी। इसलिए चुनाव के पूर्व त्यागपत्र दे दिया है। अब मेघवाल के चुनाव लडऩे का रास्ता साफ हो गया है।
