शुभारंभ से पहले ही गिर पड़ा अटल ज्योति का पांडाल, एक की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

shailendra gupta
इंदौर। इंदौर जिले के देपालपुर में बुधवार को होने वाले एक सरकारी आयोजन के पहले ही पंडाल गिरने और इसके बाद मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और कम से कम डेढ़ दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होने वाले थे।

यहां स्थित एमवाय अस्पताल के सूत्रों के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। शेष घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस आयोजन के तैयारियों के लिए अलग-अलग पंडाल लगाए गए थे। इन्हीं में से एक पंडाल भोजन संबंधी था। दोपहर में तेज बारिश के बीच यह अचानक गिर गया, जिसमें कम से कम डेढ़ दर्जन व्यक्ति घायल हुए। पंडाल गिरने के बाद वहां पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!