अब नक्सलियों के साथ रातें गुजार रहा है राघवजी

shailendra gupta
भोपाल। सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्यप्रदेश का पूर्व वित्त मंत्री राघवजी जेल में उन अपराधियों के बीच पहुंच गया है जिन्हें पड़कने के लिए कभी उसने पुलिस अफसरों को ईनाम बांटे थे।

संट्रेल जेल की बैरक नंबर 10 में राघवजी उन्हीं बंदियों के साथ है जिन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने सालों पहले पुलिस अफसरों को अवॉर्ड दिया था। इस जेल में वसुंधरा बुंदेला हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक भैया राजा, समेत कई नक्सली भी सजा काट रहे हैं। जब ये नक्सली गिरफ्तार किए गए थे तब राघवजी ने अपने बजट में से विशेष राशि निकाल कर अधिकारियों को पदोन्नति के साथ रिवॉल्वर भी दिलवाई थी।

शेर सिंह और सुरेश का नहीं लगा सुराग

राघवजी के नौकर शेरसिंह चौहान और सुरेश सिंह चौहान का पुलिस तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। दोनों राघवजी के साथ कुकृत्य मामले में सह आरोपी हैं। दोनों के इंदौर में छुपे रहने की सूचना है। लेकिन वह कहां हैं इसकी सही जानकारी अभी भी पुलिस को ऩहीं मिल पाई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!