भोपाल। 1973 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी नाजिब जंग को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। भारत के राष्ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इस नियुक्ति की घोषणा की। श्री जंग जेतिंदर खन्ना का स्थान लेंगे।
अपनी इस नियुक्ति से पूर्व श्री जंग जामिया मिलिया के वाइस चांसलर थे। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 62 साल के जंग दिल्ली के 20वें उपराज्यपाल होंगे। जंग तेजिंदर खन्ना का स्थान लेंगे। खन्ना दो टर्म दिल्ली के उपराज्यपाल रह चुके हैं। 1973 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आइएएस अधिकारी जंग विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2009 में उन्हें जामिया मिलिया का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था।
