भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि यदि मेनन सेक्स कांड में जरा भी दम है तो वो पीड़िता को तलाशकर ले आएं हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं। झा उज्जैन में मीडिया से मुखातिब थे।
प्रदेश भाजपा संगठन महमंत्री अरविंद मेनन पर जबलपुर की एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने तथा इस बारे में शपथ पत्र देकर राज्य मानव अधिकार आयोग से शिकायत के मामले में उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया से भी कहा है वह आरोप लगाने वाली महिला को ढूंढ लाएं। झा ने कहा दो रुपये के कागज से किसी की इज्जत नहीं उतारी जा सकती। उन्होंने कहा भाजपा, राजनीति से भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए जनता के बीच जाएगी।
अब देखना यह है 'जन जन से नाता है, सरकार चलाना आता है' का नारा देने वाली कांग्रेस पीड़िता को ढूंढकर ला पाती है या भूरिया एक बार फिर कांग्रेस की इज्जत लुटने के लिए छोड़ देंगे।