भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की गई है।
श्री अशोक दोहरे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी एवं अग्निशमन सेवाएँ पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल, डॉ. विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड (आपदा प्रबंधन) भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएँ, पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड (आपदा प्रबंधन) भोपाल और श्री यू.सी. षडंगी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डकैत विरोधी अभियान ग्वालियर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता (नक्सल अभियान) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।