बैतूल। अपनी शादी के महज ढाई महीने बाद ही एक नवदंपत्ति ने रेल के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दोनों की कटी हुई लाशें मिलीं हैं। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने आज यहां बताया कि रामचंद्र मालवीय (32) एवं हषिर्ता (30) का विवाह इस साल 12 मई को हुआ था। परिवारजनों का दावा है कि दोनों के विवाहित जीवन में कोई समस्या नहीं थी। पुलिस प्रकरण दर्ज कर इस बात की छानबीन कर रही है कि इस दम्पति ने आत्महत्या क्यों की।