अजय सिंह के खानदार पर बोले तोमर: बहुत हो गया अब तो बस करो

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खानदान पर दिए तीखे बयान पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने चुप्पी साध ली है। बुधवार को पत्रकारों द्वारा बार-बार दागे सवाल के जवाब में उन्होंने यह तक कह दिया कि बहुत हो गया अब तो बस करो।

वे अब इस विषय पर बात करने से कतरा रहे हैं। इधर तोमर के बचाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात उतर आए हैं। उनका कहना है कि तोमर का बयान परिस्थितिजनक है। तीन दिन पहले दिए गए बयान पर तोमर की परेशानी बढ़ती जा रही है।

बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तोमर ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि अब विषय बदल चुका है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कांग्रेस अनर्गल और असत्य आरोप लगाती है। उसके पास उपलब्धि के नाम पर कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि न तो वे स्वयं और न भाजपा असत्य और अनर्गल आरोपों पर भरोसा करती है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पर आरोप लगाती है जबकि उसका जवाब पार्टी को क्यों देना पड़ता है। मुख्यमंत्री या सरकार उसका जवाब क्यों नहीं देती। इस पर तोमर का कहना है कि मुख्यमंत्री पार्टी और संगठन के ही हैं। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!