खंडवा। भोपाल में सिन्धी समाज के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में मध्यप्रदेश के खंडवा में सिन्धी समाज ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नगरिय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिस और भीड़ में झडप हो गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नगरिय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर के खिलाफ सिन्धी समाज ने मोर्चा खोल दिया। दरअसल बाबूलाल गौर ने भोपाल में सिन्धी समाज के खिलाफ टिपण्णी की थी। उसके विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने केवलराम चौराहे पर उनका पतला दहन कार्यक्रम रखा था। पुतला जलाने आये लोगो को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गयी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नगरिय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर के बयान के बाद मामला और गर्माने वाला है। सिन्धी समाज सहित भाजपा के कार्यकर्ताओ में भी आक्रोश है।