मध्यप्रदेश में पार्टी घोषणा पत्र के साथ विजन डाक्यूमेंट भी प्रस्तुत होगा: सीएम

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश में घोषणा पत्र के साथ साथ विजय डाक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया जाएगा ताकि जनता के बीच क्रि​स्टल क्लीयर हो जाए कि हम क्या करने जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इसमें प्रदेश की जनता की आकांक्षाएं प्रतिबिंबित होने के साथ प्रदेश में 10 वर्षों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया जाना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि घोषणा पत्र के साथ आगामी 5 वर्षों का दृष्टिपत्र भी प्रस्तुत किया जायेगा। जिसमें जनता आगामी विकास का रोडमैप समझ सकेगी।

उन्होंने कहा कि 2008 के घोषणा पत्र पर सरकार के गठन के साथ ही अमल आरंभ किया गया था जिसके परिणाम जनता के सामने आ चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसी बहुत सी उपलब्धियों का जनता को उपहार दिया है जिनका घोषणा पत्र में जिक्र तक नहीं किया गया था।

चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक विक्रम वर्मा ने बताया कि समिति के सदस्य संयोजक के नेतृत्व में संभागीय स्तर पर सभी वर्गो से संवाद करेंगे। चेंबर, सेवाभावी, संगइन, अन्य वर्गो से भेंटकर उनके विचार जाने जायेंगे। बाद में सदस्य जिलों में भी जायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य विरासत में पाया था जिसे 10 वर्षो में विकासशील बनाया गया है। अंतिम मंजिल इसे विकासयुक्त राज्य बनाना है। पार्टी सिर्फ घोषणा नहीं उपलब्धियां भी अंकित कर जनता को प्रदेश की वास्तविकता से रूबरू कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आकांक्षाओं से खुशहाली तक बढ़ चुके है। जीवन स्तर में सुधार हुआ है। विकास के सूत्रधार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। हम कहां थे, कहां पहुंचे और आने वाले दिनों में किन क्षितिजों का स्पर्श होगा बताया जायेगा। बैठक में घोषणा पत्र समिति के सदस्यों ने भाग लिया और समिति के लक्ष्य निर्धारित किए गए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!