दिग्गी अटैक: धोखेबाजा है नरेन्द्र मोदी

shailendra gupta
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि मोदी पर जिसने भी भरोसा किया, उसी को धोखा मिला। दिग्विजय ने कहा कि मोदी भरोसा करने वालों को धोखा देते हैं।

दिग्विजय ने मोदी को बीजेपी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि ये हमारा मसला नहीं है। कांग्रेस के लिए कभी भी खतरा नहीं बन सकते। हमने मोदी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। कल ही दिग्विजय ने मोदी को बीजेपी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी थी। लेकिन आज उनके सुर एकदम बदले नजर आए। उन्होंने आडवाणी को लेकर भी अपना अफसोस जाहिर किया था। दिग्विजय सिंह अक्सर मोदी को निशाने पर लेते रहे हैं। इस बार भी दिग्विजय ने मोदी को बीजेपी प्रचार समिति की कमान सौंपने के मुद्दे पर मोदी पर हमला बोल दिया।

दिग्विजय ने पहले भी किये थे हमले

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने मोदी के 3डी प्रचार की तुलना रामायण के ‘10 सिर वाले’ व्यक्ति यानी रावण से की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर आए दिग्‍गी राजा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मोदी के 3डी प्रचार पर सवाल खड़े किए।

मोदी के 3डी प्रचार का मजाक उड़ाया

उन्होंने कहा कि 3डी तकनीक से मोदी एक जगह बोलेंगे और 10 जगह उनकी बात पहुंचेगी, यह ठीक रामायण के उस व्यक्ति के समान है, जिसके ‘10 सिर’ थे, यही हाल मोदी का है। केंद्र सरकार के सब्सिडी राशि को सीधा खाते में जमा किए जाने के फैसले पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इसका विरोध मध्यस्थ व दलाल कर रहे हैं क्योंकि इससे उनके मुनाफे पर लगाम जो लग जाएगी।

दिग्‍गी राजा ने पहले भी छोड़े थे मोदी पर बाण

दिग्‍गी राजा ने पहले भी मोदी पर कमेंट किया था। उस वक्‍त उन्‍होंने मोदी से पूछा था कि आपकी पत्‍नी यशोदाबेन कहां हैं। दिग्विजय ने पूछा था कि मोदी बताएं, उनकी पत्‍नी यशोदाबेन कहां है? उन्होंने पूछा कि क्या मोदी ने तलाक लिया है? दिग्‍गी राजा ने कहा कहा था कि सार्वजनिक तौर पर वो अपनी वैवाहिक स्थिति के बारे में खुलकर क्यों नहीं बताते। इससे पहले खुद सुनंदा पुष्कर ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को निंदनीय एवं महिलाओं का अपमान करने वाला बताया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!