भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतउल्ला शेख ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की सहमति से मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
गुलरेज शेख उज्जैन एवं वाहिद कुर्रेशी खंडवा को प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्तार अहमद टीकमगढ़ को प्रदेश महामंत्री एवं श्रीमती शाहिन सिद्दकी कटनी, जिया अहमद सतना, सलीम भाई देवास को प्रदेष मंत्री मनोनीत किया गया है।
हिदायतउल्ला शेख ने प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तत्काल मोर्चा के जिला सम्मेलनों को सफल बनाने में जुट जायें।